राष्ट्रपति ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को दी मंजूरी
Date posted: 23 July 2021

नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने 12 विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर हैं। उनके आदेश से ही विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की जाती है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को राष्ट्रपति ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है।
Facebook Comments