राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: मनोज लाल दास मनु
Date posted: 28 February 2021
पटना: देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पुण्य तिथि के अवसर पर कंकड़बाग में मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय बिहार इकाई और कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में श्रधांजली सभा का आयोजन कर उन्हे भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया। सभा की अध्यक्षता मिशन की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव तथा संचालन मंच के अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण ने किया।
इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित कर केंद सरकार से राजेन्द्र प्रसाद बांस घाट स्थित समाधि स्थल को पर्यटक सर्किट से जोड़ते हुए राष्ट्रीय धरोहर के रूप संजोया जाय। साथ ही राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल को दिल्ली के राजघाट की तर्ज पर विकसित किया जाय।
इस अवसर पर मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ, सचिव मनोज लाल दास मनु, राजेन्द्र लाल दास, कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के संजीव कुमार,सुनील कुमार कर्ण, दीपक लाल दास विपिन कर्ण आदि ने राजेन्द्र प्रसाद को नमन करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संविधान निर्माता के रूप में पुरा राष्ट्र जानता है।भारतीय गणतंत्र और देश में लोकतंत्र की बहाली में राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।आज बिहार का सर विश्व में इसी लिय ऊपर है की राजेंद्र बाबू का जन्म स्थली बिहार ही है।
Facebook Comments