राजनाथ सिंह ने उद्योगों से सैन्य उपकरणों की वैश्विक मांग का लाभ उठाने का किया आग्रह

चेन्नई:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सुधार उपायों और वैश्विक बाजार की संभावनाओं की ओर इशारा करते हुए भारतीय उद्योगों से देश को दुनिया के लिए रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने का आग्रह किया।

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ‘आईसीजीएस विग्रह’ को कमीशन करने के एक कार्यक्रम में यहां बोलते हुए सिंह ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा कारणों, सीमा विवादों और समुद्री प्रभुत्व के कारण दुनिया भर के देश अपनी सैन्य शक्ति को आधुनिक बनाने और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Facebook Comments