दीघा विधानसभा के राजीव नगर मंडल में सप्तऋ़षि सम्मेलन का आयोजन

पटना: दीघा विधानसभा के राजीव नगर मंडल में शनिवार को सप्तऋ़षि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में
​बतौर मुख्य अतिथि पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं। भाजपा आज शीर्ष पर है, क्योंकि यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनता का अपार समर्थन मिलेगा।

बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बननी तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ​बिहार में फिर से विकास की नई यात्रा शुरू होगी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे समर्ग विकास के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दीघा अधिग्रहण भूमि 1024 एकड़ के मामले में उन्होंने कई बार विधानसभा में यहां के लोगों के हित में आवाज उठाई। यहां के लोगों को बिजली कनेक्शन​ और आवासीय प्रमाण पत्र मिले, इसके लिए मैंने कड़ा संघर्ष किया है। प्रशासन के दमन से लोगों को बचाने के लिए मैंने अपनी जान की बाजी लगायी। राजीव नगर में नियमित साफ—सफाई हो, इसकी भी मैंने व्यवस्था करायी है। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments