छठी मैया दिल्ली और देशवासियों को कोरोना से मुक्ति का आशीर्वाद प्रदान करें

नई दिल्ली:  छठ महापर्व के शुभ अवसर पर आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर हाउस में छठी मैया की आराधना की और दिल्लीवासियों को कोरोना से मुक्ति दिलाने और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जयप्रकाश और प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार साथ रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि दिल्ली में पूर्वांचलवासियों के आस्था का महापर्व छठ इस साल बहुत ही दिक्कत तो है परेशानियों के साथ मनाया जा रहा है क्योंकि खुद को दिल्ली का बेटा और बड़ा भाई बताने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तो छठ घाटों पर पूजा करने पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर दिल्ली सरकार में सारी व्यवस्था की होती तो व्रतियों को जो जगह ढूंढ रहे हैं पूजा करने के लिए उन्हें इतनी परेशानी नहीं होती।
बिहार में आम आदमी पार्टी की जमानत जप्त हो गई तो क्या दिल्ली में बिहार के लोगों से छठ महापर्व मनाने का अधिकार दिल्ली सरकार छीन लेगी? दिल्ली सरकार ने जो किया वह बहुत ही दुखद है। परन्तु हम सभी छठ मैया से प्रार्थना करते हैं एक मूर्खतापूर्ण फ़ैसले लेने वाले फेल मुख्यमंत्री की गलती को माफ़ कर दो इसकी सज़ा दिल्ली वालों को न मिले। छठी मैया कोरोना के प्रकोप को समाप्त करके सबके व्यापार, नौकरियां और जीवन सुरक्षित रखें।

Facebook Comments