जरूरतमंदों को घर-घर राशन सामग्री और भोजन के पैकेट पहुंचा रहे समाजसेवी
Date posted: 30 May 2021

नोएडा: टीम वालंटियर्स 137 एवं नव ऊर्जा युवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में गेझा ग्राम में 25 से अधिक असहाय जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया हैं। राशन किट में आटा, दाल, तेल, मसाले, चीनी, साबुन, नमक होता है। वितरण के दौरान संस्था की तरफ से नरिंदर सिंह नेगी ने बताया कि शहर में लॉकडाउन होने के कारण गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोग परेशान हो रहे हैं। क्योंकि सभी लोगों के काम धंधें बंद हो गए।
इसलिए लोगों के दर्द को समझते हुए आज राशन का निशुल्क वितरण किया गया। अब तक संस्था द्वारा लगभग सैकड़ो परिवारों को मदद पहुंचाई जा चुकी है।
वितरण के मौके पर उपाध्यक्ष संदीप पाठक, सचिन गुप्ता, चन्द्रमा मद्धेशिया, शैलेश तिवारी, श्वेता त्यागी, रोहित शर्मा, सत्यवान, देवेश त्यागी, पुष्कर शर्मा के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।
—
Facebook Comments