प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुस्लिम परिवारों को दिलाई भाजपा सदस्यता
Date posted: 14 July 2019

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बड़ी तादाद में मुस्लिम परिवारों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई जिसमें काफी तादाद में महिलायें भी थीं। तिवारी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के तहत पार्टी की सदस्यता लेने वाले मुस्लिम परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुस्लिम परिवारों ने केन्द्र सरकार की नीतियों और समाज के हर वर्ग के लिये किये जाने वाले कार्र्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश मयूर विहार जिले एवं केशवपुरम जिले ने आज संगठन सदस्यता अभियान की बैठक का आयोजन करने के साथ- साथ पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के विशिष्ट लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाने के अलावा दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण से बचने के लिए वृक्षारोपण को जन जागरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को भाजपा मुख्यालय के कार्यालय मंत्री महेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं सदस्यता अभियान प्रमुख व दिल्ली प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग, जिलाध्यक्ष धीरज ललित जोशी, सुभाष शर्मा, पार्षद रजनी पाण्डेय, केशवपुरम जिला सदस्यता प्रमुख महेंद्र नागपाल, मोहित शर्मा, सह सदस्यता प्रमुख अमित नागपाल, मोहन भारद्वाज, तिलकराज कटारिया, संजीव शर्मा, बब्बलू पाण्डेय, राजीव शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेनू , उपाध्यक्ष सुचेता, विधानसभा प्रभारी राजेश पार्चा, महापौर अंजु कमलकान्त, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण, जिलामंत्री राहुल सूद एवं आकाश उपस्थित थे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक त्यौहार है। सदस्यता अभियान से जुड़कर जितनी अधिक संख्या में लोग प्राथमिक सदस्यता लेगें भाजपा परिवार को उतना ही अधिक बल मिलेगा। सदस्यता अभियान का सकारात्मक परिणाम दिल्ली विधानसभा चुनावों में हमको मिलेगा, इस बात को ध्यान में रखते हुये लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए जनसम्पर्क करना बेहद जरूरी है। यह समय क्षेत्र में रहकर लोगों से मिलने का है, कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भारी बहुमत से जीते और अब दिल्ली विधानसभा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ हमको क्षेत्र में काम करना है।
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा को इस अवस्था में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं का बहुत ही बलिदान है हमारे कई कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। अभी कोलकाता में 80 से अधिक कार्यकर्ताओं का बलिदान हुआ है पार्टी के दो अध्यक्षों का बलिदान हुआ। दिल्ली की सभी सातों सीटें जीते हैं दिल्ली विधानसभा की 70 में से 65 सीटें हम जीते हैं। यह सब हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को परिश्रम करने के लिए धन्यवाद दिया। जो भी कार्यकर्ता अपने बूथ पर 100 प्रतिशत संपर्क करेगा उन कार्यकर्ताओं को दिल्ली प्रदेश में बुलाकर उसका सम्मान किया जाएगा।
सदस्यता अभियान प्रमुख एवं दिल्ली प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिहं चहल ने कहा कि अब हम सभी को जिले स्तर काम करते हुये हर बूथ पर कम से कम 50 सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने की अनिवार्यता के साथ काम करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए क्षेत्र में जनसम्पर्क के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों से मिलना और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी परियोजनाओं के बारें में बताना है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज के युवा भाजपा के अनुशासन और मोदी जी के नेतृत्व से अत्यधिक प्रभावित है, ऐसे लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने के लिए सकारात्मकता के साथ क्षेत्र में काम करना है।
Facebook Comments