मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Date posted: 20 April 2021

नई दिल्ली: दिल्ली में फैलते कोरोना ने अब मुख्यमंत्री आवास पर भी दस्तक दे दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पत्नी सुनीता केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वयं को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल फिलहाल होम आइसोलेशन में रहेंगी। कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद उनका स्वास्थ्य सामान्य बना हुआ है।
गौरतलब है कि दिल्ली में तेजी से फैलते कोरोना की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने बीते दिनों लगातार कई अहम बैठकें की हैं। हालांकि अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऑनलाइन माध्यमों से कोरोना की रोकथाम संबंधी उपायों पर नजर रख रहे हैं।
Facebook Comments