स्वतंत्र देव और सुनील बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार की माँ के निधन पर की शोक व्यक्त
Date posted: 7 September 2020

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार शिव विजय सिंह की माता फूल कुमारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शिव विजय सिंह की माता के निधन को दुखद बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Facebook Comments