स्वतंत्र देव व सुनील बंसल ने विकास शर्मा के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
Date posted: 6 February 2021

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने समाचार चैनल रिपब्लिक भारत के वरिष्ठ पत्रकार विकास शर्मा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्षा स्वतंत्र देव सिंह ने विकास शर्मा के निधन को अत्यंत ही दुखद बताते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
Facebook Comments