स्वतंत्र देव और सुनील बंसल ने पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर जताया शोक
Date posted: 18 December 2020

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यदेव सिंह के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि उनका राष्ट्र और पार्टी के प्रति अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह जी के निधन को दुःखद बताते हुए कहा कि सत्यदेव सिंह का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। बंसल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई कान्ताकर्दम, दयाशंकर सिंह, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सिंह सैनी, पद्म सेन चैधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेन्द्र चैधरी, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्वनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, डा. चन्द्रमोहन सिंह, देवेश कुमार, शंकर गिरि, अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रान्शुदत्त द्विवेदी, मीना चैबे, रामचन्द्र कनौजिया, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुन्तला चैहान, अनामिका चैधरी, पूनम बजाज, कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, समीर सिंह, डा. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग संयोजक डा. तरूणकान्त त्रिपाठी, सहसयोंजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी अशोक तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव व शिवकुमार पाठक ने भी शोक व्यक्त किया है।
Facebook Comments