स्वतंत्र देव ने की वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त
Date posted: 20 April 2021

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के सभापति, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हनुमान प्रसाद मिश्रा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।
Facebook Comments