स्वतंत्र देव ने गीता प्रेस गोरखपुर के सम्पादक के निधन पर किया शोक व्यक्त
Date posted: 4 April 2021

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गोविन्द भवन कार्यालय, कोलकाता के अध्यक्ष व गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘कल्याण’ के सम्पादक राधे श्याम खेमका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की।
Facebook Comments