स्वतंत्र देव सिंह व सुनील बंसल ने पार्षद वीरेन्द्र जसवानी के निधन पर जताया दुख
Date posted: 1 September 2020

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा पार्षद वीरेन्द्र जसवानी ‘‘वीरू‘‘ के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ नगर निगम में भाजपा पार्षद वीरेन्द्र जसवानी ‘‘वीरू‘‘ जी का असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगंत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Facebook Comments