यूपी उपचुनाव में स्वतंत्र देव सिंह ने टूंडला से उमीदवार के लिए किया प्रचार

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फिरोजाबाद के टुण्डला विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा में कहा कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले विपक्ष को उपचुनाव में जनता करारा जबाब देगी।

सिंह ने कहा कि वंशवाद व जातिवाद की राजनीति कोे देश नकार चुका हैं, लेकिन विपक्ष जातिवाद व परिवारवाद की जकड़न से आजाद नहीं हो पा रहा है। भाजपा के लिए हर चुनाव अहम है, इस उपचुनाव में भी जनता हमें विजय का आशीर्वाद देगी। भाजपा की विजय में गांव, गरीब, किसान की खुशहाली की विजय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 व 35ए को समाप्त करके अखण्ड भारत की संकल्पना को पूर्ण किया है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का सदियों पूराना स्वप्न साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, सभी को आवास, शौचालय, बैंक एकाउन्ट, गैस कनेक्शन पहुंचाकर अन्त्योदय का संकल्प पूर्ण हो रहा है। अंत्योदय की भावना के अनुरूप आखिरी पायदान पर खड़ा व्यक्ति ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक शक्ति समपन्न बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से हम सभी अपना संकल्प जोड़कर साथ चले। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सतत सम्पर्क, संवाद व सहयोग के द्वारा बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति तक जुड़ते हैं और यही भाजपा की शक्ति का आधार है। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा उपचुनाव में विजयश्री हासिल करेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अब पूरी एकजुटता के साथ प्रत्येक बूथ पर मजबूती के साथ पार्टी का विजय परचम फहराना है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह ने नामांकन सभा के पश्चात् पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सेक्टर प्रवासियों, सेक्टर प्रभारियों व मण्डल अध्यक्षो से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आगरा सांसद प्रो. एसपी. सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments