लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए मजदूरों ने गंगेश्वर दत्त को सम्मानित की
Date posted: 20 August 2020

नोएडा: वर्तमान हालात पर सामाजिक कार्यकर्ता रितू सिन्हा ने शिव नगरी सेक्टर 17 नोएडा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, बिजली विभाग में कार्यरत ओएसडी काजमी अवाद, सामाजिक कार्यकर्ता भारती नेगी, सरिता चंद, विनीता चौधरी, चंदा देवी, तारा, विशाल यादव आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
साथ ही कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मजदूरों, गरीब तबकों के लोगों की मदद/ सहयोग और उनके बीच में रात दिन कार्य करने के लिए गंगेश्वर दत्त शर्मा को सम्मानित किया गया। तथा व्यक्तिगत स्तर से गरीबों के बीच राशन में आर्थिक मदद करने के लिए काजमी अवाद साहब को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने दीदी की रसोई के माध्यम से लॉक डाउन के दौरान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रितू सिन्हा द्वारा किए गए कार्यों को सभी ने सराया।
Facebook Comments