उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा के दस और सपा के दो सदस्य निर्वाचित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीट पर भाजपा के 10 सपा के 2 प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। इन सभी 12 को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। भाजपा ने इस चुनाव में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी सेवानिवृत्त अफसर मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था।

निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद भाजपा के दस तथा सपा के दोनों प्रत्याशियों का निर्वाचन तय हो गया था। विधान परिषद सचिवालय ने सभी को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया है।

Facebook Comments