राहुल आपातकाल के अलावा अन्य चीजों के बारे में भी सोचें: CM नीतीश कुमार
Date posted: 4 March 2021

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में लगाए गए आपातकाल को गलत बताया, यह उनके अपने विचार हैं। उन्हें इन सब के अलावा अन्य चीजों के बारे में भी सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोगों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था।
मुख्यमंत्री बुधवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह पहले से ही लोगों को मालूम है कि इमरजेंसी लगाना गलत था।
Facebook Comments