17 फरवरी को लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।
Date posted: 16 February 2019
लखनऊ 16 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ‘‘ कार्यक्रम के समन्वयक संतोष सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री रामलाल जी ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ‘‘ कार्यक्रम के अभियान के तहत 17 फरवरी को लखनऊ में बुद्धजीवियों व कलाकारों के साथ संवाद स्थापित करके सुझाव लेंगे। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।
श्री सिंह ने आगे बताया कि केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उपरोक्त कार्यक्रमों के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अवध क्षेत्र की बैठक में तथा चुनाव प्रबंधंन की बैठक में सहभागिता करेंगे।
Facebook Comments