UP : रिवर फ्रंट घोटाले में पूर्व अभियंता रूप सिंह व राजकुमार गिरफ्तार
Date posted: 21 November 2020

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बने रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता रूप सिंह यादव को गाजियाबाद व लिपिक राजकुमार यादव को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने दोनों आरोपियों को लखनऊ में अदालत के समक्ष पेश कर उनको रिमांड पर दिए जाने की गुजारिश की। कोर्ट ने आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर किया है।
Facebook Comments