भाजपा के सिपाही के तौर पर हमेशा पार्टी के लिए उपलब्ध रहूंगा: आदेश गुप्ता
Date posted: 12 December 2022

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, माननीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, समस्त दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं, सहयोगियों का धन्यवाद और आभार वयक्त करते हुए कहा कि ये भाजपा में ही हो सकता है कि उन जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता ने जी जान से पार्टी के लिए काम किया, लिहाजा भाजपा ने विपरीत परिस्थियों में भी 104 सीटों पर जीत दर्ज की।
आदेश गुप्ता ने कहा कि वो भाजपा के एक सिपाही के तौर पर हमेशा पार्टी के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल में सहयोग करने के लिए मीडिया के बंधुओं के सहयोग का भी आभार भी जताया।
Facebook Comments