नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का हुआ आगाज
Date posted: 15 October 2020

नोएडा: महिलाओं को समर्थ, सशक्त और स्वावलंबी बनना है, तो उन्हें अपने फैसले खुद लेने की क्षमता विकसित करनी होगी। बुद्धवार को नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी सशक्त बनाने की दिशा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कोंडली बाँगर सेक्टर 149 में किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता कसाना ने की। इस दौरान शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हुई और सभी ने अपने विचार प्रकट किए। संस्था की तरफ से सरिता कसाना ने कहा कि गांव-देहात के पिछड़े इलाकों में शिक्षा और जागरूकता का अभाव है। इसे दूर करने की जरूरत है। परिवार की महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होगा।
संस्था के उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने महिलाएं कैसे सुरक्षित रहें, इसके सुझाव दिए एवं संस्था से 1200 महिलाएं जुड़ी हुई है। संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। अंत में सभी ने नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ ली। इस मौके पर अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, दीपक चौधरी, संदीप पाठक, विजय कसाना, प्रदीप सिंह, अर्चना कुमारी, संगीता देवी, मोहक सिंह मौजूद थे।
Facebook Comments