ज्योतिबा फुले द्वारा किये गये कार्यो से प्रेरणा ले युवा: उपेन्द्र चौहान
Date posted: 11 April 2021

पटना: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा की ओर से रविवार को देश के महान समाज सुधारक, विचारक, दार्शनिक व विद्वान ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान ने कहा कि समाज सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उनके द्वारा किये कार्यो को आने वाली पीढ़िया सदैव याद रखेगी।
चौहान ने कहा कि वह जीवनपर्यन्त महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध रहे,ऐसे महापुरुष को उनकी जयंती पर राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा नमन करता है।
इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो,प्रवक्ता नीलमणि पटेल,प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता,संजीव पाल,रवि कुमार,अभय कुमार,मनीष झा,बीनू सिंह,अरुण,कृष्ण कुमार अम्बेडकर, आलोक कुमार,पुष्पा कुमारी,आदि उपस्थित थे।
Facebook Comments