भाजपा ने दिल्ली में 86 लाख 14 हजार 310 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया

नई दिल्ली:  कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस विषम परिस्थिति में प्रतिदिन दिल्ली में योद्धाओं की तरह भाजपा कार्यकर्ता सेवा परमो धर्मः के संकल्प के साथ दिल्ली में रह रहे जरूरतमंद,गरीब, दिहाड़ी मजदूर की सहायता कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता भोजन व राशन किट का प्रतिदिन वितरण कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने आज विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राशन वितरण कार्यों की समीक्षा की।
#feedtheneedy के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान किसी जरूरी सामान के लिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश भाजपा ने पूरी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि राशन व आवश्यक चीजों का वितरण निरंतर किया जा रहा है। खाद्य सामग्री की कमी नहीं है। लाॅकडाउन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हर रोज गरीबों व जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट्स बांटे जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाने की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा सफाई कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सेनेटाइजर इत्यादि की सहायता भी मुहैया करवाई जा रही है।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 86 लाख 14 हजार 310 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 14 मई को 1 लाख 16 हजार 347 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 17 हजार 641 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 33 हजार 988 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 5 लाख 68 हजार 969, केशवपुरम के 12 लाख 14 हजार 928, नजफगढ़ के 5 लाख 14 हजार 310, उत्तर पश्चिमी के 6 लाख 75 हजार 957, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 87 हजार 524, दक्षिणी दिल्ली के 5 लाख 92 हजार 162, महरौली के 7 लाख 52 हजार 305, मयूर विहार के 3 लाख 33 हजार 987, शाहदरा के 1 लाख 08 हजार 627, नवीन शाहदरा के 4 लाख 99 हजार 841, उत्तर पूर्वी के 9 लाख 14 हजार 365, नई दिल्ली के 5 लाख 40 हजार 001, करोल बाग के 7 लाख 88 हजार 137, चांदनी चौक के 7 लाख 23 हजार 197 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Facebook Comments