महिला मोर्चा 10 जनवरी से प्रारम्भ करेगी कमल शक्ति अभियान – दर्शना सिंह
Date posted: 3 January 2019

लखनऊ 03 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्तर पर आये हुए कार्यक्रम एवं प्रदेश स्तर पर दिये गये कार्यक्रमों दोनों को लेकर विधिवत चर्चा की। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा नीलिमा काटियार, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री भी उपस्थित रही।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि 10 जनवरी से 5 फरवरी तक कमल शक्ति अभियान चलेगा, जिसके अंर्तगत मण्डल स्तर पर आशा बहू व आगनबाड़ी बहनों का सम्मेलन होगा। 14 जनवरी को समरसता दिवस के अंतर्गत मलिन बस्तियों में बहनें टोली बनाकर जायेगी और तिल-गुड बांटेगी व अपनी सरकार की उपलब्धियां बतायेगी। 10 फरवरी से 20 फरवरी तक लोकसभा स्तर पर बूथ की बहनों का सम्मेलन होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय ने बताया कि 12 फरवरी से 02 में मार्च तक महिला लाभार्थी संपर्क अभियान चलेगा। जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है बहनें उनसें संपर्क करंेगी। इसके साथ ही 8 मार्च को महिला दिवस पर जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग महिला सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश के 94 जिलों में प्रवास का कार्यक्रम भी शुरू किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गिरजा तिवारी, रीता शास्त्री, शीला सिंह, गोदावरी मिश्रा, नीरज वर्मा, डा0 निवेदिता श्रीवास्तव, महामंत्री अर्चना मिश्रा, प्रदेश मंत्री कल्पना तिवारी, दिव्या पाण्डेय, डा0 कृतिका अग्रवाल, उषा मौर्या, अरूणा यादव, मीना पाण्डेय, नम्रता अवस्थी, अलका राय, कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, सुषमा खर्कवाल, अनीता त्रिपाठी, सुनीता सिंह, किरन सिंह, राजेश्वरी त्रिपाठी, मधु शर्मा, बबिता सिंह, डा0 अंजू वारियार, नूतन शर्मा, पूनम द्विवेदी, जयंती वर्मा, मीरा गुप्ता, माया यादव, पदमा दीक्षित, डा0 मीनाक्षी भराला आदि बहनें उपस्थित थी।
Facebook Comments