सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव प्रचार

नोएडा:  प्रीति चौधरी (धर्म पत्नी सुनील चौधरी) पूरी तरह से प्रचार में आ गई है। सेक्टर 34 के सभी अपार्टमेंट्स में प्रचार किया गया। प्रचार का मुख्य नेतृत्व शम्भू प्रशाद पोखरियाल, महासचिव, मोहित चौधरी मंडल अध्यक्ष, श्याम कुमार सचिव, नोएडा महानगर कर रहे थे। इस बार चुनाव आर पार का है। सुनील चौधरी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे है। इस बार लोगो का रुझान समाजवादी नेता की तरफ है।

चौधरी ने कहा सरकार आने पर महिलाओं का सम्मान, 300 यूनिट बिजली फ्री।साथ ही सड़क , गंगा वाटर या धारा 10 के नोटिस की समस्या हो, सभी को सरकार बनने के बाद मुख्य जमीनी समस्यों का समाधान किया गायेगा। समस्यों के निपटारे के लिए विधयाक चौपाल जगह जगह लगेगी। कलम की ताकत का सही उपयोग किया जाएगा। एक विधायक के सभी कर्तव्य निभाये जायेगे। साथ मे उपस्थित रहे। दिलबर सिंह रावत, उपाध्यक्ष, कुलदीप शर्मा, सचिव, जगदम्बा प्रशाद रतूड़ी,उर्मिला चौधरी, अन्य कई समाजवादी कार्यकर्ता एव निवासी।

Facebook Comments