August 24, 2026 | 03:43:23

राजकीय आईटीआई अलीगंज में आयोजित रोजगार मेले में 145 अभ्यर्थियों का चयन

23 Aug 2026
राजकीय आईटीआई अलीगंज में आयोजित रोजगार मेले में 145 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ:    मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में कल्पतरु प्रोजेक्ट्स, हायर इंडिया, सर्विनगो, जेबीएम एवं वीजी ऑटो सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए।


संस्थान के प्रधानाचार्य  राज कुमार यादव ने कहा कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य आईटीआई एवं अन्य तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रतिभागी कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अधिकाधिक योग्य अभ्यर्थियों के चयन का आग्रह किया।


प्लेसमेंट अधिकारी श्री एम. ए. खाँ ने बताया कि आयोजित रोजगार मेले में कुल 210 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 145 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं कंपनी के अनुसार ₹15,000/- से ₹28,930/- प्रतिमाह तक स्टाइपेंड/वेतन प्रदान किया जाएगा।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में संस्थान के अनुदेशक श्री जेड. रहमान तथा ग्रेसिम लर्निंग्स फाउंडेशन के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement