August 21, 2026 | 23:05:21
नई दिल्ली: BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
मलेशिया की जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप की जोड़ी के खिलाफ भारतीय टीम ने पहला गेम 21-23 से गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की। सात्विक-चिराग ने दूसरा गेम 21-19 और निर्णायक गेम 21-17 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा। वहीं, महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिससे भारत की पदक उम्मीदें बरकरार हैं।