August 20, 2026 | 17:30:05
मुंबई। रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और रणबीर कपूर ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अप्रैल 2027 में ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर फिल्म में शिव और देव, दोनों भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। वहीं आलिया भट्ट एक बार फिर ईशा के किरदार में वापसी करेंगी।
फिल्म को लेकर सबसे बड़ा सरप्राइज दीपिका पादुकोण को लेकर है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निर्देशक अयान मुखर्जी दीपिका से अमृता के किरदार के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि उनकी कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
‘ब्रह्मास्त्र 2’ के जरिए अयान मुखर्जी Astraverse की कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। फिल्म में पहले भाग से आगे की कहानी और भारतीय पौराणिक कथाओं से जुड़े नए पहलुओं को बड़े स्तर पर दिखाए जाने की उम्मीद है।
News Circle: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी की वापसी के साथ ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब सभी की नजरें फिल्म की आधिकारिक घोषणा और शूटिंग शुरू होने पर हैं।