September 03, 2026 | 11:06:54

कानपुर में BSF भर्ती परीक्षा रद्द, हंगामे के बाद 18 सितंबर को दोबारा होगा एग्जाम

02 Sep 2026
कानपुर में BSF भर्ती परीक्षा रद्द, हंगामे के बाद 18 सितंबर को दोबारा होगा एग्जाम

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में BSF हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला चकेरी के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र का है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई बार कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए। कुछ उम्मीदवारों ने पेपर लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों द्वारा मोबाइल से नकल किए जाने के भी आरोप लगाए। इन शिकायतों के बाद परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुट गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement