September 01, 2026 | 10:49:31
लद्दाख के कारगिल में अचानक मौसम ने करवट ली। स्ताकपा-संकू इलाके में बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड आ गई। अचानक आए तेज पानी के बहाव के साथ बड़ी मात्रा में कीचड़, पत्थर और मलबा नाले में बहने लगा।
फ्लैश फ्लड के चलते इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अचानक बढ़े पानी के बहाव ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल घटना में नुकसान और किसी तरह की जनहानि को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब हिमालयी क्षेत्र में लगातार बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र में हालात का आकलन किया जा रहा है।