August 21, 2026 | 23:05:29

टी.पी.एस. कॉलेज में मानवाधिकार जागरूकता कोर्स का शुभारंभ

21 Aug 2026
टी.पी.एस. कॉलेज में मानवाधिकार जागरूकता कोर्स का शुभारंभ

पटना:  टी.पी.एस. कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने के उद्देश्य से 40 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स ‘Human Rights Awareness’ का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस का आयोजन ज्ञानवर्धक एवं विचारोत्तेजक व्याख्यानों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, झारखंड के पूर्व माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने मानवाधिकार की अवधारणा, उसके महत्व एवं उसकी वैचारिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार केवल कानूनी अधिकारों की जानकारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान से जुड़े व्यापक मानवीय मूल्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मानवाधिकारों के प्रति सजग रहते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया।

प्रथम दिवस दो व्याख्यानों से समृद्ध रहा। प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने पाठ्यक्रम के आठ मॉड्यूल में से चतुर्थ मॉड्यूल पर व्याख्यान दिया, जबकि कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. नूतन कुमारी ने प्रथम मॉड्यूल पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सत्र से पूर्व विद्यार्थियों को ELC Awareness के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं समन्वय डॉ. नूतन कुमारी ने किया।

प्रथम सत्र में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विजय, राजनीति विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उषा किरण, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. सुनीता, डॉ. हंस कुमार सिंह, डॉ. चंद्रशेखर ठाकुर तथा मीडिया प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। द्वितीय सत्र में डॉ. ज्योत्सना कुमारी एवं डॉ. सानंदा सिन्हा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

प्रथम दिवस विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए भी विशेष रहा। सतीश, अनन्या, अफ़ज़ल, संध्या, वर्षा कश्यप, गणेश एवं विक्की सहित विद्यार्थियों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग किया तथा अपने अनुभव एवं फीडबैक साझा किए।

मानवाधिकारों की समझ को कक्षा से समाज तक ले जाने की दिशा में यह सर्टिफिकेट कोर्स विद्यार्थियों को जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की ओर एक सार्थक पहल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement