September 09, 2026 | 18:29:48
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने वरिष्ठ नेता और पूर्व MLC अतर सिंह राव का कद बढ़ाते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन में किए गए फेरबदल के तहत अतर सिंह राव को सेक्टर-2 का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
इस जिम्मेदारी के तहत अतर सिंह राव 9 राज्यों—पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में BSP के संगठनात्मक कामकाज की निगरानी करेंगे।
अतर सिंह राव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में BSP के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और पहले भी पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। मायावती के इस फैसले को BSP के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।