September 16, 2026 | 15:22:10
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने भारत-रूस रिश्तों को नई मजबूती का संदेश दिया है। BRICS Summit के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। बातचीत में व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे।
दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को करीब 70 अरब डॉलर से बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने का लक्ष्य दोहराया। साथ ही पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ।