August 23, 2026 | 04:10:50
नई दिल्ली: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर देश में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के पहले दो अंतरे गाए जाने के फैसले पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया है।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘वंदे मातरम्’ को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि पूरे गीत का गायन ही देशभक्ति का पैमाना कैसे हो सकता है।
विवाद अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच ‘वंदे मातरम्’ को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जबकि महाराष्ट्र में भी दोनों दल आमने-सामने हैं।