August 28, 2026 | 10:12:44
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को साधने की सियासी होड़ तेज हो गई है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों ही महिला मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए योजनाओं और वादों पर जोर दे रही हैं।
समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के लिए हर साल 40 हजार रुपये की सहायता देने का वादा किया है। वहीं बीजेपी भी महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं के जरिए अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
यूपी में महिला मतदाता अब चुनावी समीकरण का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। 10 अप्रैल को जारी अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक प्रदेश में करीब 6.09 करोड़ महिला मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 45.46 प्रतिशत हैं।
ऐसे में 2027 का चुनाव जैसे-जैसे करीब आएगा, महिला सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, आर्थिक सहायता और मुफ्त सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सियासत और तेज होने की संभावना है।
NEWS CIRCLE: यूपी की चुनावी जंग में अब सवाल सिर्फ जातीय समीकरण का नहीं, बल्कि ‘आधी आबादी’ किसके साथ जाएगी, इसका भी है।