August 28, 2026 | 11:41:11

राजीव मिश्रा द्वारा स्कूलों और मलिन बस्तियों में उपहार बांटकर मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व

28 Aug 2026
राजीव मिश्रा द्वारा स्कूलों और मलिन बस्तियों में उपहार बांटकर मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व

सामाजिक समरसता और प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा स्कूलों एवं स्थानीय मलिन बस्तियों में एक विशेष और अत्यंत भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजीव मिश्रा ने स्कूलों एवं मलिन बस्तियों में पहुंचकर नन्हीं और छोटी-छोटी बच्चियों से राखी बंधवाई।

स्कूलों एवं मलिन बस्तियों की छोटी-छोटी छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और पवित्र भाव के साथ राजीव मिश्रा की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा। बच्चियों ने पारंपरिक तरीके से कुमकुम का तिलक लगाया, आरती उतारी और उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस भावुक क्षण पर राजीव मिश्रा ने सभी बच्चियों को अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई, फल, नए कपड़े, खिलौने और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं इत्यादि उपहार भेंट किए।

राजीव मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "रक्षाबंधन केवल सगे भाई-बहन का त्योहार नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है। मलिन बस्तियों के हमारे भाई-बहनों और बच्चों के साथ त्योहार मनाकर हमें जो असीम आनंद मिला है, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संस्था आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी ताकि समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंच सकें।

 "इन नन्हीं बेटियों के हाथों से राखी बंधवाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है। यह पावन धागा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि इन बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के समान अवसर देने के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।"

राजीव मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में हमारी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आपसी सौहार्द की भावना का विकास होता है और ममता चैरिटेबल ट्रस्ट अनवरत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती आयी है, साथ ही ट्रस्ट गरीबों और असहायों के उत्थान के लिए निरन्तर सेवारत रही है और आगे भी निरन्तर ऐसे कार्य करती रहेगी। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement