Date posted: 14th March 2022
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि चार राज्यों में मिली भाजपा की बड़ी जीत के उपलक्ष्य में पूरी दिल्ली में बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश में होने वाले विजय जुलूस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा चांदनी चौक विधानसभा में, प्रदेश