August 20, 2026 | 17:33:33
एम्सटेलवीन। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए पूल-डी के मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल दागकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने शुरुआती दौर में ही मजबूत बढ़त बना ली थी।
पाकिस्तान ने मैच में वापसी की पूरी कोशिश की और तीन गोल किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने आखिरी क्वार्टर में दबाव को संभालते हुए बढ़त बरकरार रखी। आखिरकार भारत ने 5-3 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ भारत पूल-डी में दूसरे स्थान पर रहा और टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच गया। वहीं पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो गई।
News Circle: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया है। अब टीम की नजरें हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और खिताब की ओर बढ़ने पर हैं।