August 18, 2026 | 17:21:09
पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के विज्ञापन की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार, 18 अगस्त से पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि BPSC TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से विज्ञापन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है।
आंदोलनकारियों ने सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर बिहार विधानसभा के घेराव की चेतावनी भी दी गई है। आंदोलन को देखते हुए पटना में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।