September 13, 2026 | 09:44:02
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अखिलेश यादव की बुलंदशहर यात्रा स्थगित होने के बाद अब पार्टी सितंबर के अंत से पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में रैलियों की तैयारी कर रही है। सपा की रणनीति में जाट, किसान और मुस्लिम मतदाताओं को साधने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करना भी शामिल बताया जा रहा है। अखिलेश यादव पश्चिमी यूपी के कई जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद करने की तैयारी में हैं।