September 03, 2026 | 11:06:37

चित्रकूट में बाढ़ से हालात बिगड़े, परिक्रमा मार्ग बना तालाब

02 Sep 2026
चित्रकूट में बाढ़ से हालात बिगड़े, परिक्रमा मार्ग बना तालाब

चित्रकूट: मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चित्रकूट में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहरा गया है। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग समेत कई इलाकों में पानी भरने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर जलभराव इतना ज्यादा है कि सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। श्रद्धालुओं को करीब 50 फीट के जलमग्न हिस्से को पार करने के लिए रिक्शा और ठेलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए कुछ जगहों पर श्रद्धालुओं से 20 रुपये तक लिए जा रहे हैं।

मंदाकिनी का पानी रामघाट और आसपास के क्षेत्रों में भी पहुंच गया है। कई दुकानें और मकान जलमग्न हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

फिलहाल बाढ़ के कारण श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement