September 11, 2026 | 16:13:42
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS Summit को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
समिट का आयोजन प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है।
VVIP मूवमेंट के चलते दिल्ली की 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा, जबकि 22 जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से प्रभावित इलाकों में जाने से बचने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की अपील की है।
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।