छठ समितियों के सैकड़ों पदाधिकारियों ने बैठक कर मनोज तिवारी के समक्ष रखी समस्याएँ
Date posted: 10 November 2018

नई दिल्ली, 10 नवम्बर। भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के सैकड़ों छठ समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के आवास पर आयोजित बैठक में पहुँचे छठ समितियों के पदाधिकारियों ने सेवा शिविरों के आयोजन में आने वाली समस्याएं श्री मनोज तिवारी के समक्ष रखी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया भी उपस्थिति थे।
उपस्थित छठ समितियों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लाखों छठ वृतधारियों की सुविधा के लिए दिल्ली के तीनों निगम एवं जिला प्रशासन से समन्वय कर व्यवस्था सुचारु की जा रही हैं फिर भी अगर किसी स्थान पर कोई समस्या आएगी तो उसका तुरंत समाधान करने के लिए भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता 24 घंटे तत्पर रहेंगे। किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए मैं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बराबर संपर्क में हूँ।
पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष सिंह ने कहा कि किसने भी छठ समितियों के सहयोग से दिल्ली के लाखों लोगों को इस बार अच्छी व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर 9625571117 भी जारी किया जो किसी भी प्रकार की समस्या को सुनने के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने पार्टी का पटका पहना कर निगम चुनावों में पार्टी छोड़कर गए श्री भवेश झा को पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
बैठक में पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारी श्री शरत झा, श्री निर्मल मिश्रा, निगम पार्षद श्री संजय चैधरी, श्री विजय भगत, श्री संतोष ओझा, श्रीमती सोनिया सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रकोष्ठ श्री बी डी पाण्डेय, भोजपुरी संस्था के अध्यक्ष श्री अजीत दुबे सहित दिल्ली भारत के लगभग 500 समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।
Facebook Comments