August 28, 2026 | 10:11:46
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों के खिलाफ लोकसभा सचिवालय ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सांसदों को अयोग्यता याचिका पर 7 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है।
TMC महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। पार्टी का आरोप है कि इन सांसदों ने TMC के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरे राजनीतिक दल से जुड़कर दल-बदल कानून का उल्लंघन किया है। वहीं, बागी सांसद अपने कदम को वैध विलय बता रहे हैं।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई कर रहा है। अदालत ने कार्यवाही में तेजी लाने की मांग वाली याचिका पर 20 सांसदों से जवाब मांगा है। अब लोकसभा सचिवालय के नोटिस के बाद TMC और बागी सांसदों के बीच राजनीतिक और कानूनी टकराव और तेज होने के आसार हैं।