August 27, 2026 | 09:48:26

सड़क हादसे में यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां सारिका की मौत

26 Aug 2026
सड़क हादसे में यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां सारिका की मौत

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस की चर्चित यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की मध्य प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों परिवार के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए जा रही थीं।

हादसा मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास हुआ। परिवार की कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 23 वर्षीय छवि और उनकी 50 वर्षीय मां सारिका की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में छवि के पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छवि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके YouTube चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर बताए जा रहे हैं।

इस दर्दनाक हादसे की खबर से हाथरस में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक और परिचित दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement