September 29, 2026 | 05:46:21
भारतीय रेलवे ने आज एक नई पहल करते हुए देश की पहली LNG-Diesel Dual-Fuel DEMU ट्रेन शुरू की। गुजरात के साबरमती रेलवे स्टेशन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन LNG और डीजल दोनों ईंधन पर चल सकती है और जरूरत के अनुसार दोनों के बीच स्विच कर सकती है।
रेलवे के मुताबिक, LNG के इस्तेमाल से डीजल की खपत करीब 40 फीसदी तक कम की जा सकती है। इससे ईंधन लागत के साथ-साथ CO₂, NOx और पार्टिकुलेट मैटर जैसे उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के दो 1,400 हॉर्सपावर वाले ड्राइविंग पावर कारों पर 2,000 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रायल पूरा किया जा चुका है।
पहली यात्रा में यह साबरमती से मेहसाणा के बीच चलेगी। 8 कोच वाली यह ट्रेन भारतीय रेलवे के वैकल्पिक ईंधन की दिशा में एक अहम प्रयोग मानी जा रही है।