September 29, 2026 | 04:28:37

UP Rain Fury: बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत! 1,021 मकान क्षतिग्रस्त

28 Sep 2026
UP Rain Fury: बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत! 1,021 मकान क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 56 लोगों की मौत और 46 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

प्रदेश के 56 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। करीब 1,021 मकानों को नुकसान पहुंचा है और कई इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सीतापुर में सबसे ज्यादा 7 मौतें दर्ज की गई हैं।

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement