September 21, 2026 | 04:36:41

1 अक्टूबर से LPG पर नया नियम! Subsidy के लिए Aadhaar Biometric जरूरी

20 Sep 2026
1 अक्टूबर से LPG पर नया नियम! Subsidy के लिए Aadhaar Biometric जरूरी

घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नया नियम लागू होने जा रहा है। सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर को निर्धारित कीमत पर बुक करने के लिए Aadhaar Biometric Authentication पूरा करना जरूरी होगा। सरकार के मुताबिक, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ यानी 89.9% सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता अपना प्रमाणीकरण पूरा कर चुके हैं।

जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक Biometric Authentication नहीं कराया है, वे इसे सिलेंडर डिलीवरी के समय, LPG वितरक के शोरूम या संबंधित OMC मोबाइल ऐप के जरिए पूरा कर सकते हैं। इनमें Indane के लिए IndianOil ONE, Bharatgas के लिए HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY ऐप शामिल हैं।

सरकार के अनुसार, बिना Authentication के भी LPG लिया जा सकता है, लेकिन सब्सिडी वाली कीमत का लाभ नहीं मिलेगा और सिलेंडर बाजार मूल्य पर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement