September 21, 2026 | 04:39:22
दिल्ली में वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक करीब 33 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनकी पात्रता और रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी सत्यापित करने को कहा गया है। इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम भी शामिल हैं।
SIR के ड्राफ्ट वोटर रोल में करीब 47.7 लाख नाम शामिल नहीं हुए, जिसके बाद प्रभावित मतदाताओं के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को जारी होने वाली है।
SIR की प्रक्रिया और नोटिस को लेकर राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, SIR से जुड़े एक मामले पर सुप्रीम कोर्ट 22 सितंबर को सुनवाई करने वाला है।